नई दिल्ली: ये वो समय है साल का जहां हर तरफ और कोई हर्ष और उल्लास से सराबोर है। नाच-गाने से लेकर गणेश भगवान की आर्ती और उनको भोग लगाया हुआ मोदक के स्वाद के मजे के साथ-साथ और भी बहुत कुछ होता है गणेश चतुर्थी के अवसर जब हम उन्हें अपने घर पर आमंत्रित करते हैं। और अगर आपको लगता है कि हमारे बॉलीवुड और टीवी कलाकार इसमें पीछे है तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल है। हम सभी जानते हैं सलमान खान कितने बड़े भक्त हैं गणेश भगवान के और भक्तों की सूची में परिणीति चोपड़ा, शमिता शेट्टी, ट्विंकल खन्ना, करण वाही, अर्जुन रामपाल, एकता कपूर, गोविंदा, ऋषि कपूर, विवेक ओबरॉय जैसे कई सितारे पीछे नहीं है। इन सभी ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर अपने-अपने घर पर लाई गई गणपति की प्रतिमाओं की तस्वीरों को शेयर किया जिनकी खूबसूरती देख हम हैरान है। आइए आपको दिखाते हैं सलमान से लेकर बाकी सितारों ने कैसे मनाया गणेश चतुर्थी। सलमान खान- हर साल दबंग खान द्वारा लाई गई भगवान गणेश की मूर्ति की बात ही अलग और बार भी कुछ ऐसा ही है। सलमान की बहन अर्पिता ने मूर्ति की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “बस एक दिन और हम इनके स्वागत के लिए तैयार है, हमारे खूबसूरत इको-फ्रैडली गणपति बप्पा।” और आखिरकार आज सलमान और उनका पूरा परिवार दिखे गणपति की पूजा करते हुए। शिल्पा शेट्टी- शमिता जो आजकल झलक दिखलाजा रीलोडेड पर खूब ठुमके लगा रही हैं, ने गणेश चतुर्थी के जश्न की झलक दी। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “गणपति बप्पा मोरया! गणपति बप्पा आपकी सभी परेशानियों को दूर करे और खूब सारी खुशिया लाए।” अगली स्लाइड में देखिए बाकी बॉलीवुड स्टार्स ने कैसे मनाया गणेश चतुर्थी- सोनू सूद- 'दबंग' के अभिनेता ने अपनी पत्नी सोनाली से साथ घर पर भगवान गणेश की पूजा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "गणेश चतुर्थी की आप सभी को शुभकामनाए। बप्पा की कृपा आप सभी पर बनी रहे।" गोविंदा- अभिनेता गोविंदा ने सपरिवार भगवान गणेश का अपने घर में स्वागत किया और पूजा-अर्चना की। विवेक ओबरॉय- क्रिश 3 में विलेन का किरादार निभा चुके विवेक ओबरॉय ने पूरे परिवार सहित हर्ष और उल्लास के साथ गणपति बप्पा के घर में लेकर आए। राखी सावंत- कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी ने भी पूरे रीति रिवाजों के साथ गणपति बप्पा की आरती उतारी। परिणीति चोपड़ा- प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति ने घर में गणपति के स्वागत के बाद अपने दोस्तों के साथ ली सेल्फि।