A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सूर्यपुत्र कर्ण' में वृषाली बनेंगी गौहर खान '

'सूर्यपुत्र कर्ण' में वृषाली बनेंगी गौहर खान '

मुंबई: टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' से प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री गौहर खान से आगामी धारावाहिक 'सूर्यपुत्र कर्ण' में वृषाली की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। वृषाली, कर्ण की प्रेमिका है।

'सूर्यपुत्र कर्ण'...- India TV Hindi
'सूर्यपुत्र कर्ण' में वृषाली बनेंगी गौहर खान

मुंबई: टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' से प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री गौहर खान से आगामी धारावाहिक 'सूर्यपुत्र कर्ण' में वृषाली की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। वृषाली, कर्ण की प्रेमिका है। वह पूरी तरह से कर्ण पर फिदा है।

एक सूत्र के अनुसार, निर्माताओं को लगा कि गौहर का व्यक्तित्व इस किरदार से बहुत मेल खाता है।

गौहर 'रॉकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ द ईयर' और 'इशकजादे' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

'सूर्यपुत्र कर्ण' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जून के अंत में प्रसारित हो सकता है।

Latest Bollywood News