A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गुड्डू रंगीला' 3 जुलाई को होगी रिलीज

'गुड्डू रंगीला' 3 जुलाई को होगी रिलीज

मुंबई: अरशद वारसी और अमित सध अभिनीत आगामी फिल्म 'गुड्डू रंगीला' तीन जुलाई को रिलीज होगी। सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और रोनित रॉय भी हैं। अदिति ने मंगलवार को

' गुड्डू रंगीला' 3...- India TV Hindi
' गुड्डू रंगीला' 3 जुलाई को होगी रिलीज

मुंबई: अरशद वारसी और अमित सध अभिनीत आगामी फिल्म 'गुड्डू रंगीला' तीन जुलाई को रिलीज होगी। सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और रोनित रॉय भी हैं।

अदिति ने मंगलवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों को फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया।

उन्होंने लिखा, "यह घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं कि 'गुड्डू रंगीला' तीन जुलाई को रिलीज होगी। आशा करती हूं कि आप भी उत्साहित हैं।"

संगीता अहीर द्वारा निर्मित मारधाड़-हास्य से भरपूर 'गुड्डू रंगीला' खाप पंचायतों जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाने वाली फिल्म है।

Latest Bollywood News