A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वैज्ञानिक शोध के लिए फिल्म की कमाई दान करेंगे गुरमीत राम रहीम

वैज्ञानिक शोध के लिए फिल्म की कमाई दान करेंगे गुरमीत राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान ने कहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'एमएसजी द वारिअर: लॉयन हार्ट' से होने वाली कमाई का अपना हिस्सा वैज्ञानिक शोध के लिए दान करेंगे। बयान के मुताबिक, बाबा गुरमीत ने कहा कि पैसे प्लांट स्टेम सेल और

Gurmeet Ram Rahim. (Photo: PTI)- India TV Hindi
Gurmeet Ram Rahim. (Photo: PTI)

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान ने कहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'एमएसजी द वारिअर: लॉयन हार्ट' से होने वाली कमाई का अपना हिस्सा वैज्ञानिक शोध के लिए दान करेंगे। बयान के मुताबिक, बाबा गुरमीत ने कहा कि पैसे प्लांट स्टेम सेल और टिशू कल्चर सेल पर शोध के लिए दिए जाएंगे।

​देखें: फिल्म का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को सिरसा में शाह सतनाम जी धाम में काफी धूमधाम से जारी किया गया। बताया जा रहा है कि यह फिल्म हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, तेलगू, तमिल और मलयालम भाषाओं में भारत सहित पूरी दुनिया में रिलीज होगी। गुरमीत राम रहीम ने विवादास्पद फिल्म 'एमएसजी: द मैसेंजर' के साथ 2015 में मनोरंजन की दुनिया में प्रवेश किया था। वर्ष 2016 में उन्होंने 'एमएसजी-2 द मैसेंजर' बनाई।

​सिनेमा से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

'एमएसजी द वारिअर : लॉयन हार्ट' एक मध्ययुगीन योद्धा की कहानी है, जो मातृभूमि और महिलाओं की गरिमा की रक्षा के लिए अंतरिक्ष से आए एलियन से लड़ता है। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में गुरमीत राम रहीम एक साथ 3 किरदारों में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में गुरमीत राम रहीम ने डायरेक्शन, ऐक्टिंग सहित कुल 30 रोल निभाएं हैं। यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News