नई दिल्ली: बॉलीवुड की पिगी चॉप आज 33 साल की हो गईं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ इस खास दिन को बिताया। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से अमेरिका के एक चर्चित शो में अपना स्थान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा करीब एक दशक से हिंदी सिनेमा पर राज कर रही हैं। मैडोना को बचपन से ही आदर्श मानने वाली देशी गर्ल ने पहली ही फिल्म अंदाज से अपनी अभिनय क्षमता को साबित कर दिया था। आज प्रियंका अमेरिका के एक चर्चित टीवी सीरियल में लीड रोल निभाकर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। अपना 33 वां जन्मदिन मनाने के लिए प्रियंका ने 17 जुलाई को ही जुहू में पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई चर्चित कलाकार शामिल हुए जैसे अर्जुन कपूर, कंगना रनाउत, रणवीर सिंह, फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुश शर्मा के साथ पहुंचीं। वहीं रितेश देशमुख अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसुजा के साथ नजर आए जिन्होंने वहां पहुंच कर जमकर मस्ती की। यह पार्टी काफी देर रात कर चलती रही। जाने प्रियंका के बारे में चुनिंदा दिलचस्प बातें। 1. प्रियंका को अपने माता-पिता के काम की वजह से जमशेदपुर के अलावा दिल्ली, पुणे, लखनऊ, बरेली, लद्दाख, चंडीगढ़ और अंबाला जैसी कई जगहों पर रहना पड़ा था। उन्होंने लखनऊ और बरेली से अपनी पढ़ाई की। 3 साल के लिए वह यूनाइटेड स्टेट भी गई थी। 2. वर्ष 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ड का खिताब जीता। 3. प्रियंका ने वर्ष 2003 में फिल्म द हिरों से बॉलीवुड मे अपना डैब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सन्नी देयोल और प्रिति जिंटा मुख्य भूमिका में थे। 4. प्रियंका को पहले 2002 में आई फिल्म "हमराज" के लिए साइन किया गया था। लेकिन फिर किसी वजह से वह इस फिल्म को नहीं कर पाई और उनकी जगह अमीषा पटेल को लिया गया। 5. वर्ष 2008 में आई फिल्म फैशन के लिए प्रियंका को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए खूब सरहाना मिली और उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। 6. आज पूरी दुनिया में प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों की कमी नहीं है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए दिवाने है। लेकिन शायद ही आप जानते होंगे प्रियंका को बचपन में अपने सांवले रंग की वजह से लोगों के खूब ताने सुनने पड़ते थे। 7. प्रियंका को 13 साल की उम्र में अपनी पढ़ाई के लिए यूनाइटेड स्टेट की बोस्टन यूनीवर्सिटी में पढ़ने के लिए जाना पड़ा था। प्रियंका ने बताया कि उन्हें वहां के तौर तरीके नही आते थे। लोग उन्हें बेवकूफ न समझे, इसलिए वह वेंडिंग मशीन से चिप्स खरीदती थी और टॉयलेट में बैठ कर खाती थी। वहा ऐसे ही उन्होंने तीन साल जीए है। 8. अमेरिका से वापस आने के बाद उनके पिता उनकी आगे की पढाई के लिए उन्हे ऑस्ट्रेलिया भेजा चाहते थे। इसके लिए प्रियंका ने पासपोर्ट साइज की कुछ फोटो भी खिचवाई थी जिसे वह यूनिवर्सिटी भेजने वाली थी। लेकिन उन्ही फोटो को उनका मां ने बिना किसी को बताएं मिस इंडिया के कॉन्टेस्ट के लिए भेज दिया था। 9. प्रियंका को अभिषेक बच्चन ने उनका कूल निक नेम "पिग्गी चॉप" दिया है। 10. इंडस्ट्री में कदम रखने के कुछ समय बाद ही उन्होंने 'मैरीकॉम', 'बर्फी', 'फैशन', डॉन सीरीज, 'कमीने', 'एतराज' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी और नेशनल अवार्ड भी जीते।