A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हरभजन सिंह-गीता बसरा Wedding Update: शादी के लिए दुल्हे राजा चले घर से

हरभजन सिंह-गीता बसरा Wedding Update: शादी के लिए दुल्हे राजा चले घर से

नई दिल्लीः आखिरकार वो दिन आ गया है जब हरभजन सिंह और गीता बसरा हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। अभी-अभी भज्जी की कुछ तस्वीरें हमारे हमारे सामने आई हैं जिसमें हरभजन सिंह सज-धज

हरभजन-गीता Wedding...- India TV Hindi
हरभजन-गीता Wedding Update:दुल्हे राजा चले घर से

नई दिल्लीः आखिरकार वो दिन आ गया है जब हरभजन सिंह और गीता बसरा हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। अभी-अभी भज्जी की कुछ तस्वीरें हमारे हमारे सामने आई हैं जिसमें हरभजन सिंह सज-धज के अपने परिवार के साथ घर से निकल चुके हैं। भज्जी और गीता की शादी जालंधर में हो रही है। जालंधर के क्लब कबाना होटल में ये दोनों शादी के सात फेरे लेंगे।

पहली तस्वीर में भज्जी अपने परिवार वालों के साथ अपने घर के बाहर खड़े दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में भज्जी अपनी कार में सवार नजर आ रहे हैं।

खबरों की माने तो इस शादी में बॉलीवुड स्टार आमिर खान, क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली और इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी का परिवार शामिल हो सकता है। क्लब कबाना में इन सभी के नाम से कमरे बुक किए जा चुके हैं।

इससे पहले भज्जी के घर बुधवार को माइयां लगाने की रस्म निभाई गई। भज्जी के रिश्तेदारों ने उन्हें बटणा भी लगाया। इसके बाद जागो निकाली गई। यह प्रोग्राम रात करीब एक बजे तक चला।

चूड़ा सेरेमनी से पहले भज्जी ने गीता से फोन पर भी बात की। गीता को उनके मामा ने सुहाग का चूड़ा पहनाया। गीता शादी में झारखंड के अहिंसा सिल्क से बना लहंगा पहनेंगी। खास बात यह है कि ये ड्रेस खुद हरभजन ने उनके लिए पसंद की है। अगली स्लाइड से देखिए सभी तस्वीरें-

Latest Bollywood News