A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरकार गीता बसरा और हरभजन सिंह की शादी का कार्ड आया सामने

आखिरकार गीता बसरा और हरभजन सिंह की शादी का कार्ड आया सामने

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी की खबरें तो काफी महीनों से आ रही हैं पर इसकी सही तारिख की पुष्टि नहीं हो पा रही थी। लेकिन

आखिरकार गीता बसरा और...- India TV Hindi
आखिरकार गीता बसरा और हरभजन सिंह की शादी का कार्ड आया सामने

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी की खबरें तो काफी महीनों से आ रही हैं पर इसकी सही तारिख की पुष्टि नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब आखिरकार इनकी शादी का कार्ड सामने आ चुका है। गीता और भज्जी इसी महीने के अंत में 29 तारिख को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इनकी शादी का कार्ड बेहद खूबसूरत लाल रंग के डिब्बे में बंद है। जिस पर गोल्डन रंग का रिबन लगा हुआ दिख रहा है।

कार्ड में अंदर कवर के बीच में गोल्डन मेटल प्लेट पर भज्जी और गीता के नाम का पहला अक्षर "एच" और "जी" उभरे हुए लिखे गए हैं। इसके साथ कार्ड पर "ओम" का निशान भी उभरा हुआ बनाया गया है।

WEDDING ALBUM: शाहिद-मीरा के संगीत सेरेमनी से रिसेप्शन तक की सारी तस्वारें

कार्ड के अंदर की तरफ झांके तो इसमें सुनहरे अक्षरों से मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ एक एंट्री कार्ड भी शामिल किया गया है जिसे दिखा कर मेहमानों को इनके रिसेप्शन में एंट्री दी जाएगी। खबरों को अनुसार 27 और 28 नवंबर को इनकी मेहंदी और हल्दी की रस्में पूरी की जाएंगी और 29 तारिख को आखिरकार ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कहा जा रहा है कि शादी जालंधर में पंजाबी स्टाइल में की जाएगी। और रिसेप्शन दिल्ली के ही 5 सितारा होटल में रखा जा सकता है। इनकी शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई सितारों के शामिल होने की संभावना है।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें-

Latest Bollywood News