A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘हेट स्टोरी 3’ ने पहले दिन की शानदार कमाई

‘हेट स्टोरी 3’ ने पहले दिन की शानदार कमाई

करण सिंह ग्रोवर, शरमन जोशी, डेजी शाह और जरीन खान अभिनीत फिल्म 'हेट स्टोरी 3' शुक्रवार ने पहले दिन की शानदार कमाई।

karan and sharman- India TV Hindi
karan and sharman

नई दिल्ली:- करण सिंह ग्रोवर, शरमन जोशी, डेजी शाह और जरीन खान अभिनीत फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म को समीक्षकों से मिले खराब रिव्यू के बावजूद पहले दिन ही इसने बॉक्स ऑफिस पर 9.72 करोड़ की कमाई कर ली है। इसे इस साल की सबसे बोल्ड फिल्म कहा जा रहा है।

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा, “साधारण स्टार कास्ट होने के बावजूद, हेट स्टोरी 3 ने अच्छी शुरुआत की, शुक्रवार- 9.72 करोड़ रुपए।”

hate story

फिल्म की लागत के बारे में जानकारी देते हुए तरण आदर्श ने बताया, “हेट स्टोरी की लागत 6.5 करोड़ रुपए, विज्ञापन की रकम जोड़ी जाए तो इसमें 6.7 करोड़ रुपए और लगे, कुल मिलाकर 13.2 करोड़ रुपए... ।” पहले दिन की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है इस विकेंड पर यह अपनी लागत तो आसानी से निकाल ही लेगी।

hate story 3

फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलने के बाद कहा जा रहा था कि इसके बिजनेस में काफी असर पड़ने वाला है। लेकिन फिल्म ने पहने दिन ही अच्छी कमाई कर इन सभी खबरों को झूठा साबित कर दिया है।

इसकी सीरीज को देखा जाए तो तरण आदर्श ने इसकी भी जानकारी देते हुए कहा है कि, “हेट स्टोरी- 1078 स्क्रीन पर रिलीज की गई, हेट स्टोरी 2- 1955 स्क्रीन पर रिलीज की गई और हेट स्टोरी 3 को 2690 स्क्रीन पर रिलीज किया गया।“ ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करने का फायदा फिल्म के बिजनेस को तो होगा ही।

taran adarsh

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News