A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेट स्टोरी 3 का नया गाना आउट: लव-मेकिंग में शरमन-जरीन से आगे निकले करण-डेजी!

हेट स्टोरी 3 का नया गाना आउट: लव-मेकिंग में शरमन-जरीन से आगे निकले करण-डेजी!

नई दिल्ली:- आगामी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' का दूसरा गाना 'तू इसक मेरा' रिलीज किया जा चुका है। यह गाना करण सिंह ग्रोवर और डेजी शाह पर फिल्माया गया है जो कई सारे इंटीमेट सीन्स

हेट स्टोरी 3 का नया...- India TV Hindi
हेट स्टोरी 3 का नया गाना आउट: करण-डेजी ने शरमन-जरीन को पछाड़ा!

नई दिल्ली:- आगामी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' का दूसरा गाना 'तू इसक मेरा' रिलीज किया जा चुका है। यह गाना करण सिंह ग्रोवर और डेजी शाह पर फिल्माया गया है जो कई सारे इंटीमेट सीन्स देते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के ओपनिंग सीन में डेजी शाह पानी से सराबोर नजर आ रही हैं, वहीं कुछ ही क्षणों बाद करण सिंह ग्रोवर गाने में एंट्री मारते हैं। दोनों ही गाने में काफी हॉट दिख रहे हैं और हो भी क्यों ना? आखिर 'हेट स्टोरी' इसीलिए जानी जाती है।

इसे भी पढ़े:- हेट स्टोरी 3: 'तुम्हें अपना बनाने का' बेशक साल का सबसे HOT गीत है

डेजी को उनकी पिछली फिल्म 'जय हो' में एक सीधी-साधी लड़की के किरदार में देखा गया था, लेकिन दूसरी ही फिल्म में उनका ये अवतार चौकाने वाला है। करण सिंह ग्रोवर को हम फिल्म 'अलोन' में बिपाशा बसु के साथ कई हॉट सीन देते हुए देख चुके हैं और अब इस मामले में वो इस फिल्म से एक कदम आगे बढ़ गए हैं।

इस गाने को कंपोज किया है मीत ब्रदर्स ने और आवाज दी है नेहा कक्कड़ ने। अगर फिल्म के पहले गाने 'तुम्हें अपना बनाने का जुनून' को उठाकर देखें तो शरमन जोशी और जरीन खान ने भी अपनी बोल्डनेस दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जरीन और शरमन के हॉट सीन्स को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। लेकिन इस नए गाने को देखकर लगता है कि डेजी और करण उनसे एक कदम आगे निकल गए हैं।

'हेट स्टोरी' के पहले और दूसरे भाग में भी काफी हॉट सीन थे, लेकिन उनके मुकाबले इस फिल्म में सारी हदें पार कर दी गई हैं। और सही मायने में मुकाबला शरमन और करण के बीच देखने को मिल रहा है जो बोल्ड सीन के मामले में एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश में लगे हैं।

अगली स्लाइड में देखिए गाने की तस्वीरें और पूरा वीडियो-

Latest Bollywood News