A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ''ही मैन'' को मिली अस्पताल से छुट्टी, जल्द हो सकती है सर्जरी

''ही मैन'' को मिली अस्पताल से छुट्टी, जल्द हो सकती है सर्जरी

नयी दिल्ली : बालीवुड के 'ही मैन' व वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। डॉक्टर संजय देसाई के अनुसार धर्मेंद्र  अस्पताल में संपूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए आए थे। हमने

''ही मैन'' को...- India TV Hindi
''ही मैन'' को मिली अस्पताल से छुट्टी, जल्द हो सकती है सर्जरी

नयी दिल्ली : बालीवुड के 'ही मैन' व वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। डॉक्टर संजय देसाई के अनुसार धर्मेंद्र  अस्पताल में संपूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए आए थे। हमने सभी जरुरी जांच की और सब ठीक पाया गया. वह ठीक हैं और घबराने की कोई बात नही है।

उन्होंने कहा हो सकता है कि उनकी बाद में सर्जरी करनी पड़े। अभी वह इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सकते। इसके लिए उन्हें धर्मेंद्र से बात करनी होगी।

धर्मेंद्र की पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी ने इससे पहले आज ट्वीट किया करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘‘धर्मेंद्रजी के बारे में ताजा सूचना। उनके रक्त की जांच :ब्लड काउंट: के लिए उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया क्योंकि वह सारा वक्त थकान महसूस करते थे और उनके कंधे में भी दर्द है।

हेमा ने कहा कि वर्तमान में धमेर्ंद्रजी को निरीक्षण में रखा गया है. वह उनके प्रशसंकों से अनुरोध करती हैं कि उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।

हेमा ने कहा, ''उनके खून में हीमोग्लोबीन का स्तर थोडा कम है इसलिए वह रक्त की कमी से पीडित हैं. अभी उन्हें निरीक्षण में रखा गया है बाद में हो सकता है उनके कंधे की सर्जरी हो।

धर्मेंद्र को भारतीय फिल्मों के ‘ही-मैन’ के तौर पर जाना जाता है. वर्ष 2012 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Latest Bollywood News