A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्‍स ऑफिस पर चलेगा हिमेश के 'तेरा सुरूर' का जादू…, देखिए धांसू ट्रेलर

बॉक्‍स ऑफिस पर चलेगा हिमेश के 'तेरा सुरूर' का जादू…, देखिए धांसू ट्रेलर

बॉलीवुड के राक-स्टार कहे जाने वाले हिमेश रेशमिया जल्द ही पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाते हुए नज़र आने वाले हैं हालांकि हिमेश पहले भी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

himesh- India TV Hindi
himesh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के राक-स्टार कहे जाने वाले हिमेश रेशमिया जल्द ही पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाते हुए नज़र आने वाले हैं हालांकि हिमेश पहले भी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। लेकिन उन्हे खास कामयाबी नहीं मिली।

हिमेश की नई फिल्म तेरा सुरुर का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया हैं। जिसमें हिमेश का अलग अंदाज नज़र आ रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर में हिमेश एक्शन सीन करते हुए नज़र आ रहे है। साथ ही फिल्म की को-स्टार के साथ बोल्‍ड सीन फरमाते हुए भी देखा जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर से साफ नज़र आ रहा है कि यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। जिसमें उनके साथ एक नया चेहरा भी दिखाई देगा।

इसे भी पढ़े: हिमेश रेशमिया 'हीरिये' के लिए नजर आएंगे एक नए अंदाज मे

लुक बदला, परफेक्ट बॉडी गजब की हेयर स्‍टाइल

इस फिल्म के लिए हिमेश ने अपने लुक पर खास मेहनत की हैं। इस बात का  अंदाजा ट्रेलर को देखकर लगाया जा सकता है। फिल्म में हिमेश का लुक पूरी तरह से हीरो वाला हैं। परफेक्ट बॉडी से लेकर हेयर-स्टाइल तक पर काफी ध्यान दिया गया है।

बतौर संगीतकार शानदार रहे हैं

हालांकि हिमेश ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान संगीतकार के तौर पर बनाई है। बॉलीवु़ड में इनका आगमन सलमान खान के जरिए हुआ था। हिमेश ने बॉलीवुड में कदम रखते ही लगातार हिट गाने दिए है।

जिसके बाद हिमेश ने अभिनय में भी अपना हुनर दिखाया हालांकि दर्शकों ने उन्हें अभिनेता के रुप में नहीं स्वीकार किया। लगातार अभिनय में असफलता हाथ लग रही हिमेश की जिंदगी ने उनको हारने नहीं दिया और एक बार फिर हिमेश अपनी फिल्म को पर्दे पर उतारने के लिए तैयार है।  इस फिल्म का प्रोडक्शन एचआर म्यूजिक और टी सीरीज ने किया है।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का ट्रेलर:

Latest Bollywood News