A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन को आया हॉलिवुड ये बुलावा

ऋतिक रोशन को आया हॉलिवुड ये बुलावा

नई दिल्ली: अपने ग्रीक गॉड के लुक के लिए पहचाने जाने वाले बॉलिवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को हॉलिवुड से ऑफर मिलना शुरू हो गए है। ‘बैंग-बैंग’ स्टार ने इस बात का खुलासा एक शो पर

ऋतिक रोशन नजर आएंगे...- India TV Hindi
ऋतिक रोशन नजर आएंगे हॉलिवुड फिल्म में

नई दिल्ली: अपने ग्रीक गॉड के लुक के लिए पहचाने जाने वाले बॉलिवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को हॉलिवुड से ऑफर मिलना शुरू हो गए है। ‘बैंग-बैंग’ स्टार ने इस बात का खुलासा एक शो पर किया था हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया।

बॉलिवुड के सुपरहीरों को पहले भी हॉलिवुड से ऑफर्स मिलते रहे है लेकिन हर बार उन्होंने किसी न किसी वजह से उन ऑफर्स को ठुकराया है जिनमें ऐश्वर्या रय की पिंक पैंथर 2 भी शामिल है। लेकिन अब  ऋतिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने के लिए तैयार है। फिल्म के बारे में भले ही ज्यादा जानकारी न हो लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म एक एक्शन इंटरटेनर होगी।

बॉलिवुड के कई अभिनेताओं ने हॉलिवुड में अपनी छाप छोड़ी है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी हॉलिवुड के एक टेलीविजन सीरीज ‘क्वांटिको’ के लिए शूटिंग खत्म की है जिसमें वो एक एफबीआई एजेंट की भूमिका निभा रही है। अली फज़ल ने भी हाल ही में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी।

बहरहाल ऋतिक अशुतोष गोवारिकर की ‘मोहनजोदारो’ की शूटिंग में व्यस्त है जिसमें कई सारे एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। कहा जा रहा है कि इन एक्शन सीन्स को कोरिओग्रॉफ करने के लिए हॉलिवुड से स्टंट मास्टर को बुलाया गया है जो रितिक को ट्रेन करेगा। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर गुजरात के भुज में शूट किया जा रहा है और ऋतिक के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

Latest Bollywood News