A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक हुए अक्षय की 'एयरलिफ्ट' से प्रभावित

ऋतिक हुए अक्षय की 'एयरलिफ्ट' से प्रभावित

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि वह अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'एयरलिफ्ट' के ट्रेलर से बेहद प्रभावित हुए हैं।

hritik-akshay- India TV Hindi
hritik-akshay

मुंबई:- बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि वह  अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'एयरलिफ्ट' के ट्रेलर से बेहद प्रभावित हुए हैं। फिल्म 1990 के इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत में बसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के सबसे बड़े अभियान पर आधारित है। फिल्म में अक्षय के साथ ही निमरत कौर और पूरब कोहली भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ऋतिक को पूरी उम्मीद है कि फिल्म धमाल मचाएगी।

यह भी पढे :- अक्षय की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का टीजर हुआ रिलीज

फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए ऋतिक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "मेरे दोस्त अक्षय की फिल्म का ट्रेलर शानदार है। इसे जरूर देखना चाहूंगा। फिल्म जरूर धमाल मचाएगी।"

फिल्म 'एयरलिफ्ट' की कहानी इराक-कुवैत के बीच 1990 में हुए युद्ध के बाद वहां मौजूद भारतीयों के वहां से बाहर निकलने के मिशन पर आधारित है।
इस फिल्म की कहानी अक्षय के इर्द-गिर्द घूमती हैं। इस फिल्म में अक्षय एक बिजनसमेन के किरदार में नजर आएंगे जो कुवैत में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित हैं।

इस फिल्म में अक्षय अपने किरदार को लेकर काफी एक्साईटिड हैं। अक्षय ने लिखा, "कितने लोग कुवैत से निकासी के बारे में जानते हैं..? मैं फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं।" इससे पहले इस फिल्म के टीजर ने लोगो में इसे देखने की उत्सुकता बड़ा दी हैं।

यह फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज होगी। अब देखना ये होगा कि अक्षय की ये फिल्म बॉक्स आॉफिस पर क्या धमाल मचाती हैं।

अगली स्लाईड में देखें:- अक्षय की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का ट्रेलर

Latest Bollywood News