नई दिल्ली: इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं कि रितिक रोशन अपनी पत्नी सुजैन से तलाक लेने के बाद बिल्कुल सिंगल हैं हालांकि वो अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में बने रहे है। आजकल बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर काफी अफवाहें हैं पर इस पर रितिक ने तस्वीर को थोड़ा साफ किया है।
90 के दशक में आई फिल्म 'आशिकी' के लोकप्रिय गाने 'धीरे-धीरे' के रिमेक में रितिक अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के लॉन्च पर मीडियाकर्मी रितिक से कंगना और उनके अफेयर के बारे में पूछने से पीछे नहीं हटे ।
रितिक से ये पूछे जाने पर कि कंगना के साथ बढ़ती नजदीकिया संबंधी अफवाह पर वह क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, "ओ माई गॉड... मैं इस बारे में क्या कह सकता हूं?" उन्होनें ये भी कहा, "मैं अभी सिंगल हूं मेरे किसी के साथ अफेयर नहीं है।"
रितिक के इस जवाब से मालूम पड़ रहा था कि वो काफी अनजान बनने की कोशिश कर रहे थे। खैर उनसे जब ये पूछा गया कि वो ये गाना किसे समर्पित करना चाहेंगे तो उनका कहना था, इस समय, मेरे जीवन में कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसे मैं यह गीत समर्पित कर सकूं। हम सभी यह गीत उनके (टी-सीरिज प्रमुख भूषण कुमार के) पिता को समर्पित कर रहे हैं।'
वहीं दूसरी तरफ फिल्म 'कट्टी-बट्टी' के प्रमोशन में बिजी इमरान ने अपनी को-स्टार कंगना की टांग भी खीची थी। उन्होंने कंगना को ये कहकर चिढ़ाया कि कंगना की जिंदगी में कोई ऐसा है जो लंबा है और उसके बाल कर्ली है।
अब इसे कोई भला क्या कहे? अगली स्लाइड में पढ़ें रितिक और कंगना के बारे में-
Latest Bollywood News