A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक को छोड़ अब फिर शादी को तैयार हुईं सुजैन'

ऋतिक को छोड़ अब फिर शादी को तैयार हुईं सुजैन'

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन की फैमिली लाइफ में बीते एक साल से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पिछले वर्ष नवंबर महीने में ऋतिक का सुजैन से तलाक हो गया था। अब खबरें आ

ऋतिक का पहला प्यार...- India TV Hindi
ऋतिक का पहला प्यार किसी दूसरे का होने को तैयार

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन की फैमिली लाइफ में बीते एक साल से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पिछले वर्ष नवंबर महीने में ऋतिक का सुजैन से तलाक हो गया था। अब खबरें आ रही हैं हैं कि सुजैन किसी दूसरे के साथ शादी करने को तैयार हो गई हैं। आपको बता दें ऋतिक और सुजैन को अलग हुए पूरा एक साल होने को है। गौरतलब है कि ऋतिक और सुजैन के तलाक ने हर किसी को हैरान कर दिया था, क्योंकि इस जोड़ी से जुड़ी किसी भी तरह की आपसी परेशानी कभी भी किसी तरह से सामने नहीं आई थी। दोनों जब भी साथ नजर आते थे वो हैप्पी कपल ही जान लगते थे।

ऋतिक और सुजैन के अलग होने के कई वजहें बताई गईं थीं लेकिन सही कारण आज तक कभी किसी के सामने नहीं आ पाया। ऋतिक से एक इवेंट में उनकी शादी के बारें में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिंगल है और अभी शादी करने का उनका कोई इरादा नहीं है। वहीं कई बार ऋतिक और कंगना रनाउत के लिंकअप की खबरें भी आईं थीं। लेकिन इनकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई।

ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है और वह जल्द ही दूसरी शादी भी करने वाली है। खबरों के अनुसार सुजैन, ऋतिक के ही एक करीबी दोस्त से शादी करने वाली हैं और इसी दोस्त के कारण वह ऋतिक से भी अलग हुई थीं। यह दोस्त सुजैन और ऋतिक दोनों का ही खास है।

Latest Bollywood News