मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (आईएए) में अपने ब्रांड 'एचआरएक्स' के लिए ब्रांड विशनेरी ऑफ द ईयर मेल पुरस्कार पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। ऋतिक ने फरवरी में 'डिफीट डिफीट' नामक एक वीडियो के साथ अपना परिधान ब्रांड एचआरएक्स लांच किया था। वीडियो ऋतिक को उनकी बाधाओं से सफलतापूर्वक उभरता दिखाती है।
ऋतिक ने पुरस्कार मिलने की यह खबर ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "आईएए में एचआरएक्स के लिए ब्रांड विशनेरी ऑफ द ईयर मेल पुरस्कार पाकर गद्गद् हूं।"
ऋतिक फिलहाल अपनी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके निर्देशक आशुतोष गोवरीकर हैं।
Latest Bollywood News