A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करेंगे फिर से शादी?

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करेंगे फिर से शादी?

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार से शादी करने के लिए निकल पड़े हैं। ये खबर वाकई सभी को हैरत में डाल देने वाली है। लेकिन इसके पीछे का सच कुछ और ही बयां करता है।

dhoni- India TV Hindi
dhoni

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार से शादी करने के लिए निकल पड़े हैं। ये खबर वाकई सभी को हैरत में डाल देने वाली है। लेकिन इसके पीछे का सच कुछ और ही बयां करता है।

इसे भी पढ़े:- अंकिता संग गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं सुशांत

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी पर एक बायोपिक 'धोनी: द अन्टोल्ट स्टोरी' बनाई जा रही है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, धोनी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इन दिनों शूटिंग चल रही है जिसमें धोनी शादी को फिल्माया जा रहा है। इसके सेट से कुछ तस्वीरे शेयर की गई हैं जिनमें धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत शेरवानी पहने और माथे पर तिलक लगाए दुल्हे बने हुए नजर आ रहे हैं। इनके उनकी दुल्हन और परिवार के बाकी सदस्य भी दिख रहे हैं।

dhoni

सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में असल में धोनी की तरह दिखना चाहते है। इसलिए वह इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे है। सुशांत, धोनी की तरह ही छक्के-चौके लगाने के लिए पूरे दिन पिच पर प्रैक्टिस करते रहते है।

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म धोनी: द अन्टोल्ड स्टोरी' की शूटिंग रांची में की गई है। फिल्म में अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह के भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाती हुई दिखेंगी। कियारा ने फिल्म 'फुगली' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक साबित हुई थी। लेकिन उनके अभिनय को सराहा गया था।

dhoni

फिल्म में अनुपम खेर, गौतम गुलाटी और राम चरण भी अहम् भूमिका में है। यह महेंद्र सिंह धोनी के संघर्ष की कहानी है जिसने उन्हें शोहरत और नाम दिलाया। फिल्म 26 सितम्बर को रिलीज़ होगी।

Latest Bollywood News