नई दिल्ली: इंडियन आयडल जूनियर की विजेता अनन्या नंदा ने कहा है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के लिए गाना गाना चाहती हैं। ओडिशा की 14 वर्षीय लड़की ने गायिकी वाले रियैलिटी श्रृंखला का दूसरा संस्करण जीता है। उन्होंने कहा कि तीनों अदाकाराएं उनकी पंसदीदा अभिनेत्रियां हैं।
अनन्या ने पीटीआई भाषा से कहा, मुझे प्रीति जिंटा पसंद हैं और उनके लिए गाना चाहती हूं लेकिन वह इन दिनों बहुत काम नहीं कर रही हैं। मुझे सोनाक्षी, दीपिका पाडुकोण और अनुष्का शर्मा के लिए गाना गाकर खुशी होगी । उनका अभिनय मैं वास्तव में पसंद करती हूं, उनके लिए पाश्र्व गायन करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।
गायिका ने कहा कि प्रतियोगिता जीतना उनके लिए आश्चर्यजनक था क्योंकि उन्हें जीतने की उम्मीद नहीं थी। नौवीं कक्षा की छात्रा अनन्या अब अपनी आगामी परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रीत करना और वापस रियाज करना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें- अनन्या नंदा बनी इंडियन आयडल जूनियर 2, देखिए तस्वीरें
Latest Bollywood News