मुंबईः इरफान खान इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2015 में पीकू फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने से बेहद खुश हैं और खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
फिल्म में इरफान के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म एक बाप और बेटी के रिश्ते के ईद गिर्द घूमती है।
इरफान ने सुजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म में एक टैक्सी सर्विस एजेंसी के मालिक राणा का किरदार निभाया है।
अभिनेता ने कहा, यह एक बड़ा सम्मान है, मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म ने लोगों का दिल जीता। राणा निश्चित रूप से दर्शकों का आभारी है। यह मेरी जिंदगी का एक और महत्वपूर्ण किरदार है। मैं अभिभूत हूं कि उसे इस तरह की प्रतिक्रिया मिली।
जुरासिक वल्र्ड फिल्म के अभिनेता मेलबर्न में आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वह एक टीवी कार्यक्रम की शूटिंग के लिए इस समय जापान में हैं।
Latest Bollywood News