A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सरबजीत के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम नहीं करेंगे इरफान

सरबजीत के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम नहीं करेंगे इरफान

मुंबई: निर्देशक ओमुंग कुमार की आगामी फिल्म सरबजीत के लिए लगाई जा रहीं अटकलों पर विराम लगाते हुए अभिनेता इरफान खान ने कहा कि वह इस फिल्म में काम नहीं करेंगे। यह फिल्म पाकिस्तान में

सरबजीत के जीवन पर बनने...- India TV Hindi
सरबजीत के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम नहीं करेंगे इरफान

मुंबई: निर्देशक ओमुंग कुमार की आगामी फिल्म सरबजीत के लिए लगाई जा रहीं अटकलों पर विराम लगाते हुए अभिनेता इरफान खान ने कहा कि वह इस फिल्म में काम नहीं करेंगे। यह फिल्म पाकिस्तान में मारे गये भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है।

इरफान इन दिनों टॉम हैंक्स के साथ हॉलीवुड फिल्म इनफर्नो की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट में व्यस्त है। इरफान ने कहा कि उनसे इस फिल्म में काम करने के लिए संपर्क नहीं किया गया है।

इरफान ने एक बयान में बताया कि उनसे सरबजीत का किरदार निभाने के लिए संपर्क नहीं किया गया।

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सरबजीत की बहन दलबीर कौर के किरदार निभा रही हैं जो लाहौर जेल से अपने भाई की रिहाई के लिए संघर्ष करती हैं।

फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू हो जाएगी और ऐसी उम्मीद भी है कि मई 2016 में यह फिल्म सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News