नई दिल्ली- सलमान खान और उनकी गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर के बारे में काफी कुछ कहां जा चुका है। रोमानियन टीवी प्रेजेंटर ने सलमान खान के साथ कई मौकों पर दिखकर मीडिया के गलियारों में तहलका मचाया है। दोनों ने अपनी सगाई की खबरों को नकार दिया था, लेकिन हाल ही में वरुण धवन के घर के बाहर इनको देखा गया और एक बार फिर शादी की खबरों को हवा मिली।
इसे भी पढ़े:- सलमान खान को कोर्ट से मिली राहत, क्या अब करेंगे वो शादी?
अब मीडिया में आई खबरों की माने तो लूलिया चुपचाप मीडिया की नजरों से छिपकर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट जाया करती हैं। लूलिया रिक्शा के जरिए सलमान के घर जाया करती हैं। इससे वो अपने आपको मीडियाकर्मियों से छुपाती है जो उन्हें लगातार फॉलो करते हैं। सलमान के बॉडीगार्ड भी इसी वजह से लूलिया के पास नहीं जाया करते। इससे वो दोनों सबकी नजरों से बचे रहते है, लेकिन लगातार मिलते हैं।
वैसे सलमान को जब से कोर्ट से राहत मिली है तब से उनके फैंस में उनकी शादी को लेकर उत्साह बना हुआ है। सलमान ने भी एक इंटरव्यू में अपने ऊपर चल रहे मुकदमों का हवाला देते हुए कहा था कि वो अभी शादी नहीं कर सकते। लेकिन अब जब उनको सारे इल्जामों से बरी कर दिया गया है तो उम्मीद है कि वो जल्द ही शादी कर लेंगे।
हालांकि आखिरी फैसला तो उनका ही होगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही हां बोलेंगे।
Latest Bollywood News