A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन अब्राहम नहीं करना चाहते एडल्ट कॉमेडी फिल्में

जॉन अब्राहम नहीं करना चाहते एडल्ट कॉमेडी फिल्में

मुंबई: करीब दो साल बाद फिल्मी पर्दे पर लौट रहे अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि वह एडल्ट कॉमेडी फिल्में करते हुए सहज महसूस नहीं करते और वह ऐसी कोई फिल्म बनाने वाले भी

जॉन अब्राहम नहीं करना...- India TV Hindi
जॉन अब्राहम नहीं करना चाहते एडल्ट कॉमेडी फिल्में

मुंबई: करीब दो साल बाद फिल्मी पर्दे पर लौट रहे अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि वह एडल्ट कॉमेडी फिल्में करते हुए सहज महसूस नहीं करते और वह ऐसी कोई फिल्म बनाने वाले भी नहीं हैं।

जॉन ने यहां पीटीआई को दिये साक्षात्कार में कहा, मैं एडल्ट कॉमेडी फिल्म में काम नहीं करुंगा और न ही बनाउंगा। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मुझे इससे कोई दिक्कत है। मैं एडल्ट कॉमेडी फिल्में करते हुए सहज महसूस नहीं करता। यह मेरे डीएनए में नहीं है।
उन्होंने कहा, आमतौर पर हास्य एक खूबसूरत चीज है। लोगों को हंसाना खुशगवार होता है। लोग जब हंसते हुए घर जाते हैं तो अच्छा लगता है। मैं लोगों को हंसाना चाहता हूं। मैं ऐसा कुछ करना चाहता हूं जिससे कोई नुकसान नहीं हो।

बॉलीवुड में जिस समय कुछ एडल्ट कॉमेडी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रहीं हैं, ऐसे में ‘मद्रास कैफे’ जैसी संजीदा फिल्म के अभिनेता को लगता है कि बाजार में हर तरह की फिल्म के लिए गुंजाइश है।

42 वर्षीय जॉन ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि एडल्ट कॉमेडी फिल्में देखते समय दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

4 सितम्बर को रिलीज हो रही अनीस बज्मी की हास्य फिल्म 'वेलकम बैक' में जॉन अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह 2007 में आई वेलकम की सीक्वल है।

अगली स्लाइड में देखें 'वेलकम बैक' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News