नई दिल्ली: निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी हैंडसम' अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं।
जॉन अब्राहम तथा सुनीर खेतरपाल द्वारा निर्मित और जे ए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और अजूर एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म में काफी एक्शन सीक्वेंस भी हैं।
एक बयान में कहा गया कि फिल्म को गोवा, मुंबई और पुणे में शूट किया गया है और इस फिल्म में भावनात्मक कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म में एक पिता की और एक सात साल की बच्ची के रिश्ते को दिखाया गया है।
जॉन अब्राहम और श्रुति हासन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वेलकम बैक में दिखे थे जो बॉक्स आफिस पर वीकेंड में 51 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
Latest Bollywood News