मुंबई: अभिनेता जॉनी लीवर, समीर इकबाल पटेल द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'होटल ब्यूटीफुल' के साथ लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। फिल्म अगले साल 1 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। पटेल के मुताबिक, फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए 1 अप्रैल उपयुक्त दिन है, क्योंकि इस दिन मूर्ख दिवस भी है।
ये भी पढ़ें- देखिए उनके सबसे मजाकिया वीडियो
निमार्ता मोहम्मद असलम शेख ने एक बयान में कहा, "फिल्म 1 अप्रैल को जारी करना हाथ में दस्ताना पहनने जैसी स्थिति है। हम भाग्यशाली हैं कि इस दिन मूर्ख दिवस पर शुक्रवार है।"
फिल्म में रेजिथ मैनन, बृजेंद्र काला, इमाम सिद्दीक, रोहित खुराना, अलीशा र्फेर, शांति, संदीप घोष और मनोज संतोषी सहित अन्य सितारे भी हैं।
'होटल ब्यूटीफुल' शेख और मधिर रविंदर रेड्डी के अम्ब्रेला फिल्म कॉर्परेशन और मधिर फिल्म कॉर्परेशन द्वारा सह-निर्मित है।
Latest Bollywood News