A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जूही चावला बेचेंगी पिज्जा

जूही चावला बेचेंगी पिज्जा

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जूही चावला फिल्मों में अपने अभिनय से सबको लुभाने के बाद अब बिजऩेस में अपना हाथ आजमाना चाहती है। खबरों के अनुसार जूही जल्द ही अपने पति के साथ मिलकर

जूही चावला बेचेंगी...- India TV Hindi
जूही चावला बेचेंगी पिज्जा

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जूही चावला फिल्मों में अपने अभिनय से सबको लुभाने के बाद अब बिजऩेस में अपना हाथ आजमाना चाहती है। खबरों के अनुसार जूही जल्द ही अपने पति के साथ मिलकर एक रेस्तरां की शुरूआत करने जा रहीं है। वह सोच रहीं है कि मुंबई में पिज्जा मेट्रो पिज्जा सेवा भी शुरू करें। पिज्जा मेट्रो के बारे में जूही ने कहा कि आज कल उन्हें यह बेहद पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा उनके रेस्तरां में सबसे बेहतरीन इटालियन फूड मिलता है, खासकर पिज्जा, जूही को उम्मीद है की उनका रेस्तरां लोगों को पसंद आएगा।

खाने का बिजऩेस जूही ने अपने पति की सोच से प्रभावित होकर शुरू करने के बारें में सोचा। जूही ने कहा कि हमारे खाने की क्वॉलिटी बहुत अच्छी है। हमें विश्वास है की सभी की जुबां पर इसका स्वाद जरूर होगा। लोग इसे बहुत पसंद करेंगे। जूही शाकाहारी हैं, उन्हें इटैलियन और थाई फूड बेहद पसंद है।

Latest Bollywood News