A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान के निर्देशक ने कहा, 'मुस्लिम भी बोल सकते हैं जय श्री राम'

बजरंगी भाईजान के निर्देशक ने कहा, 'मुस्लिम भी बोल सकते हैं जय श्री राम'

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान बॉक्स आफिस पर तहलका मता रही है और इसको लेकर निर्देशक कबीर खान भी काफी खुश नजर आ रहे है। इसी के साथ उत्साहित होकर उन्होंने एक बयान

कबीर ने बताया, ''मैंने उन्हें बताया कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहां आप यह नाम रख सकते हैं। मैंने फिल्म के इस टाइटल के लिए लड़ाई लड़ी। मुझे पता है कि बजरंगी के साथ कुछ दूसरी छवि भी जुड़ी है। यह नाम लेते ही पहली बार बाबू बजरंगी की तस्वीर जेहन में आती है और यह सबसे नकारात्मक बात है। मैं चाहता था कि बजरंगी को उसी रूप में दिखाया जाए जैसे वे हैं। मैं सिर्फ दक्षिणपंथी लोगों को भगवान हनुमान पर हक जमाने नहीं देने वाला। हनुमान सिर्फ एक समुदाय से संबंध नहीं रखते। हनुमान हमारे चरित्र के प्रतीक हैं। जिस तरीके से जनता ने फिल्म को सराहा है, यह साबित हो गया है कि हनुमान पूरे भारत के हैं।''

फिल्म ने एक हफ्ते में 184.62 करोड़ की कमाई कर ली है और बॉक्स आफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

ये भी पढ़ें- बजरंगी भाईजान ने कमाए 269 करोड़, पीके औफ हैपी न्यू ईयर हुए पीछे

Latest Bollywood News