उन्होंने कहा, "युवा कलाकारों की मौजूदगी वाली फिल्में पश्चिमी संस्कृति दिखाती हैं। हमारा भारत वैसा नहीं है, जैसा ऐसा दिखाया जा रहा है।"
बॉलीवुड द्वारा उनके लिए पद्म पुरस्कार की मांग किए जाने के बारे में उन्होंने कहा, "अगर सरकार को लगता है कि मैंने अच्छा काम किया है, तो वह मुझे सम्मानित करेगी। यह तो लोगों का प्यार है कि वे मेरे लिए पुरस्कार की मांग कर रहे हैं।"
उन्होंने हिंदी सिनेजगत में उनकी वापसी की घोषणा करने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन का भी शुक्रिया अदा किया।
कादर खान ने कहा, "अमितजी ने ट्विटर पर मेरी वापसी की घोषणा की। मैं इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं। वह मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मैं उन्हें इन सालों में बहुत याद किया।"
Latest Bollywood News