नई दिल्लीः मल्टि टेलेंटड एक्ट्रेस काजोल आज 41 बरस की हो गई हैं और सबसे अच्छी बात ये है कि वो इस मौके पर भारत में ही है। वो इसलिए भी क्योंकि वो काफी समय के लिए परिवार से दूर बुल्गरिया में फिल्म दिलवाले की शूटिंग कर रही थी और हाल ही में वो भारत वापस आ गई है।
तो क्या हैं उनके जन्मदिन के प्लॉन्स-
खबरों की माने तो काजोल ज्यादा धूम-धड़ाका न करते हुए सिर्फ अपने परिवार के साथ शांति से जन्मदिन मनाएंगी। पति अजय देवगन, बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ वो अपना आज का दिन बिताएंगी।
वहीं दूसरी तरफ ये पता चला है कि काजोल के इस छोटे से परिवार ने उनके लिए एक सरप्राइज पार्टी भी प्लान की है।
लेकिन जश्न सिर्फ आज के दिन तक ही सीमित नहीं है। खबर ये भी है कि काजोल अपने दोस्तों, जिसमें शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा भी शामिल है, उनके लिए एक शानदार पार्टी इस वीकेंड में रखेंगी।
काजोल और शाहरुख की रही सुपरहिट जोड़ी-
जब-जब कोजोल का जिक्र होता है तब-तब शाहरुख का नाम भी अपने आप ही जुबां पर आ जाता है। और हो भी क्यों न? आखिर बड़ें पर्दे की सबसे खूबसूरत जोड़ी जो है इनकी। करीब 5 सुपरहिट साथ में दे चुके ये दोनों फिर से दिलवाले में नजर आने वाले है जिसकी कमान निर्देशक रोहित शेट्टी के हाथों में है।
अगली स्लाईड में जानिए इनकी सुपरहिट फिल्मों के बारे-
Latest Bollywood News