A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक ही दिन प्रदर्शित होंगी कमल और श्रुति हासन की फिल्में

एक ही दिन प्रदर्शित होंगी कमल और श्रुति हासन की फिल्में

चेन्नई: सुपरस्टार कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'उत्तम विलेन' और उनकी बेटी अभिनेत्री श्रुति हासन की फिल्म 'गब्बर इज बैक' एक ही दिन एक मई को प्रदर्शित हो रही है। श्रुति के एक करीबी सूत्र

- India TV Hindi

चेन्नई: सुपरस्टार कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'उत्तम विलेन' और उनकी बेटी अभिनेत्री श्रुति हासन की फिल्म 'गब्बर इज बैक' एक ही दिन एक मई को प्रदर्शित हो रही है। श्रुति के एक करीबी सूत्र ने एक बयान में कहा, "श्रुति के करियर में यह पहला मौका है, जब उनकी और उनके पिता की फिल्म एक ही दिन प्रदर्शित हो रही है। हालांकि दोनों फिल्मों की शैली और भाषा अलग हैं। श्रुति निश्चित रूप से इस बात से उत्साहित हैं, आखिर यह उनका पारिवारिक मामला है।"

निर्देशक कृष की फिल्म 'गब्बर इज बैक' में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म तमिल ब्लॉकबस्टर 'रमन्ना' की हिंदी रीमेक है।

कमल अभिनीत 'उत्तम विलेन' के निर्देशक रमेश अरविंद हैं, जो कमल के दोस्त भी हैं। फिल्म की कहानी आठवीं सदी के रंगमंच कलाकार और आधुनिक सुपरस्टार के बारे में है। दोनों भूमिकाएं कमल हासन ने निभाई हैं।

 

Latest Bollywood News