A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केजरीवाल से मिले कमल हासन

केजरीवाल से मिले कमल हासन

नई दिल्ली: जाने-माने अभिनेता कमल हासन ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की। उन्होंने केजरीवाल से फिल्म जगत को बढ़ावा देने और दिल्ली में शूटिग प्रक्रिया को आसान

केजरीवाल से मिले कमल...- India TV Hindi
केजरीवाल से मिले कमल हासन

नई दिल्ली: जाने-माने अभिनेता कमल हासन ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की। उन्होंने केजरीवाल से फिल्म जगत को बढ़ावा देने और दिल्ली में शूटिग प्रक्रिया को आसान बनाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, कमल ने केजरीवाल के साथ आधा घंटे की मुलाकात के दौरान दिल्ली को शूटिग के लिए एक बेहतर स्थल बनाने के मुद्दे पर चर्चा की।

केजरीवाल ने अपने बयान में कहा, "यह एक रोजगार प्रधान उद्योग है और हम चाहते हैं कि दिल्ली में अधिक शूटिग हो। हम एक फिल्म सिटी और इस उद्योग के लिए पेशेवरों के नेतृत्व में एक अलग संस्था बनाने की योजना भी बना रहे हैं, ताकि यहां शूटिग करना आसान हो सके।"

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने मुख्यमंत्री को फिल्म जगत में काम करने वालों के कौशल विकास के महत्व के बारे में जानकारी दी और अन्य सभी चीजों के बीच फिल्म जगत में तेजी से बढ़ रही प्रौद्योगिकी के बारे में भी चर्चा की।

Latest Bollywood News