A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमाल आर खान ने अनुराग कश्‍यप को बना डाला नपुंसक!

कमाल आर खान ने अनुराग कश्‍यप को बना डाला नपुंसक!

नई दिल्ली: आपको याद होगा फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की रिलीज से पहले कमाल आर खान ने ट्विटर पर इसके फ्लॉप होने की घोषणा की थी और इसके साथ ही वादा किया था कि अगर उनकी

कमाल आर खान ने अनुराग...- India TV Hindi
कमाल आर खान ने अनुराग कश्‍यप को बना डाला नपुंसक!

नई दिल्ली: आपको याद होगा फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की रिलीज से पहले कमाल आर खान ने ट्विटर पर इसके फ्लॉप होने की घोषणा की थी और इसके साथ ही वादा किया था कि अगर उनकी यह भविष्यवाणी गलत साबित होती है तो वह नपुंसक बन जाएंगे और अगर सही साबित होती है तो अनुराग कश्यप को नपुसंक बनना पड़ेगा।

अब यह फिल्म रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप भी साबित हो गई है। ऐसे में कमाल आर खान ने ट्विटर पर अनुराग कश्यप को नपुंसक भी बना डाला है ! दरअसल, उन्होंने ट्विटर पर अनुराग कश्यप की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, 'नपुंसक बनाते समय अनुराग कश्यप की यह तस्वीर।'

हालांकि अनुराग कश्यप ने कमाल आर खान को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी भी जानकारी दी है। उन्होने लिखा है कि आखिरकार अनुराग कश्यप ने मुझे ब्लॉक कर ही दिया, क्योंकि वह सच स्वीकार नहीं कर सकते। खैर, अनुराग कश्यप को फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' से काफी उम्मीदें थीं, मगर समीक्षकों ने इसे पूरी तरह से नकार दिया और ऐसे में कमाल आर खान को उनसे बदला लेने का पूरा मौका मिल गया।

Latest Bollywood News