वाराणसी: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। वैसे कंगना अपनी पिछली फिल्मों में साबित कर ही चुकी हैं कि वह किसी भी तरह के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारने में माहिर हैं। अब उनकी इस फिल्म के डायसॉग्स और गीत लिख रहे लेखक का कहना है कि प्रसून जोशी ने कंगना को बहुमुखी प्रतिभा की धनी बताया है। अपनी आगामी फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म 27 अप्रैल, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की टीम पोस्टर लॉन्च और रिलीज की तारीख की घोषणा के सिलसिले में यहां थी। यह पूछे जाने पर कि कंगना ही लक्ष्मीबाई के लिए सही विकल्प क्यों हैं, जोशी ने संवादादाताओं से कहा, "मैं कंगना रनौत को मौजूदा दौर की बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री मानता हूं। वह किसी भी तरह की भूमिका निभा सकती हैं।" 'भाग मिल्खा भाग' के पटकथा लेखक ने कहा कि कंगना के 'बगावती तेवर' उन्हें रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका से जोड़ने में मदद करेगी। 'बाहुबली: द बिगनिंग' और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के लिए काम कर चुके वी. विजेंद्र प्रसाद ने भी 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' के संवाद लिखे हैं। उन्होंने कहा कि कंगना 'स्वभाव से रानी हैं' और इसलिए वह फिल्म के लिए बिल्कुल सटीक पसंद हैं।
देशभक्ति पर बनाई जा रही फिल्मों के संदर्भ में जोशी ने कहा, "देशभक्ति को केवल कुछ दिनों या समारोहों तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। यह एक ऐसी चीज है, जिसे आप जीते हैं और सांस लेते हैं। यह एक एहसास है। यह मेरे देश या प्रतीक चिह्नें को लेकर नहीं है.. यह सही और गलत को लेकर भी है।" अब अर्जुन कपूर ने भी भाई- भतीजावाद पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात
Latest Bollywood News