हैदराबाद: हास्य अभिनेता कपिल शर्मा की पहली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन बुधवार को यहां सुपरस्टार शाहरुख खान, काजोल और फिल्म 'दिलवाले' की टीम के लिए किया गया।
अभिनेत्री एली अवराम सहित कपिल की फिल्म के सभी सदस्य और निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान भी स्क्रीनिंग पर उपस्थित होंगे।
फिल्म के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस की खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन हैदराबाद में इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इन दिनों शाहरुख वहां अपनी आगामी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि, "फिल्म 'दिलवाले' के निर्देशक रोहित शेट्टी और फिल्म में अहम किरदार में नजर आने वाले अभिनेता वरुण धवन और कृति सैनन भी स्क्रीनिंग के समय वहां उपस्थित होंगे।"
जब शाहरुख टेलीविजन धारावाहिक 'कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल' में फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे थे तब कपिल ने बॉलीवुड के 'बादशाह' के साथ करीबी दोस्ती साझा की।
कपिल ने अपनी पहली फिल्म में गाना भी गाया है। इसमें एक इश्कबाज के जीवन पर प्रकाश डाला गया है। फिल्म में कपिल 1 या 2 नहीं बल्कि 4 अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। हास्य पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' इस 25 सितंबर तो सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
अगली स्लाइड में देखें कपिल की फिल्म का ट्रेलर:-
Latest Bollywood News