नई दिल्लीः ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के होस्ट कपिल शर्मा पर एक फिल्म फेस्टिवल में शराब पीकर अपनी सह-अभिनेत्रियों से बदसलूकी करने का आरोप लगा है। मीडिया खबरों की मानें तो कपिल ने हाल ही में हुए अंतर्राष्ट्रीय मराठी फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2015 (IMFFA) में काफी शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से वो अपना आपा खो बैठे थे।
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने कपिल शर्मा को वैन से बाहर निकलवाया?
इसके बाद उन्होंने वहां पर मौजूद मेहमान जैसे अभिनेत्रियां मोनाली ठाकुर, तनीषा मुखर्जी से काफी बदतमीजी से बात की। ये भी कहा जा रहा है कि उनकी कथित गर्लफ्रैंड प्रिति सिमोन ये सब देख वहां से चली गई थी।
हालांकि ‘किस किसको प्यार करुं’ के अभिनेता से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे हंसी में टाल दिया और कहा कि वो मुंबई पहुंचकर इसका जवाब देंगे।
कपिल ने इस वाक्ये के बाद ट्विटर पर एक ट्वीट भी किया था जिसमें वो लिखते हैं, “मैं गिरता हूं, उठता हूं, गल्तियां करता हूं, सीखता हूं, जीता हूं, मैं दुखी हूं, पर मैं जिंदा हूं, इंसान हूं, मैं परफेक्ट नहीं हूं, लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं।” अब इसका ट्वीट का आखिर क्या मतलब हुआ वो तो कपिल ही जानें।
वैसे इससे पहले कपिल, जो स्टैंडअप कॉमेडियन, एक्टर, होस्ट और प्रड्यूसर भी है, पर सेट्स पर लेट आने जैसी छोटी-मोटी चीजों के आरोप लगे हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हैं कि उनपर शराब पीकर किसी अभिनेत्री से बदसलूकी करने का आरोप लगा है।
हालांकि अभी इस बात की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन हम उम्मीद करते है कि सबके चहेते कपिल पर लगे ये आरोप झूठे साबित हों।
Latest Bollywood News