A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख के बेटे आर्यन बॉलीवुड में छाने को तैयार, जानिए कौन कराएगा इनकी एंट्री?

शाहरुख के बेटे आर्यन बॉलीवुड में छाने को तैयार, जानिए कौन कराएगा इनकी एंट्री?

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी बॉलीवुड में छाने को बेताब हैं। जानकारी के मुताबिक आर्यन बहुत जल्द किसी बैनर तले बड़े पर्दे पर अभिनय करते नजर आ सकते हैं।

aryan- India TV Hindi
aryan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी बॉलीवुड में छाने को बेताब हैं। जानकारी के मुताबिक आर्यन बहुत जल्द किसी बैनर तले बड़े पर्दे पर अभिनय करते नजर आ सकते हैं। वहीं शाहरुख के फैंस भी उनके बेटे को फिल्मी पर्दे पर देखना चाहते हैं, उन्हें उम्मीद है कि पिता की ही तरह उनके बेटे भी आम मध्यम वर्ग में ‘किंग ऑफ रोमांस’ के तौर पर खुद को स्थापित करने में कामयाब रहेंगे। पिछले कुछ सालों से आर्यन के फिल्मों के आने की अटकलें सामने आ रही थीं, लेकिन इनकी बॉलीवुड में बिग एंट्री कौन कराएगा इस पर असमंजस बरकरार था लेकिन अब इस सस्पेंस से भी पर्दा उठ चुका है। जानिए कौन करवाएगा शाहरुख के बेटे आर्यन की बॉलीवुड में एंट्री।

इसे भी पढ़े:- किस सितारे ने इस साल आपका सबसे ज्यादा मनोरंजन किया?

खबरों की माने तो बॉलीवुड में नए चेहरों को मौका देने वाले निर्देशक और शाहरुख के सबसे करीबी दोस्त करण जौहर, आर्यन को अपनी फिल्म में लॉन्च करेंगे। एक इंटरव्यू में करण जौहर ने अपने और शाहरुख के बारे में काफी बातें की। उन्होंने कहा कि, “मैं ही शाहरुख के बेटे आर्यन को फिल्मों में लॉन्च करूंगा। मेरे अलावा कोई और उन्हें लॉन्च नहीं कर सकता। करण से जब पूछा गया कि, उनकी फिल्मों में ज्यादातर शाहरुख खान ही क्यों होते हैं? इस पर करण ने जवाब दिया, “शाहरुख ही वह व्यक्ति हैं जिन्होंने मुझे निर्देशन में कदम रखने के लिए प्रेरित किया।“

उन्होंने ये भी कहा कि, “मैं युवाओं के साथ फिल्में भी इसीलिए बनाता रहता हूं क्योंकि मुझे आर्यन को अपनी फिल्म में लॉन्च करना है।“ हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि, आर्यन 4 से 5 साल के बाद ही बॉलीवुड में नजर आएंगे। लेकिन उन्हें लॉन्च करने की जिम्मेदारी करण जौहर ने अपने कंधों पर ही उठा रखी है।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News