A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म निर्माण पर करनवीर बोहरा की नजर

फिल्म निर्माण पर करनवीर बोहरा की नजर

मैकलॉयडगंज: अभिनेता करनवीर बोहरा का कहना है कि वह अभियन के साथ-साथ फिल्म और टीवी कार्यक्रम निर्माण में हाथ आजमाना चाहेंगे। करनवीर ने यहां एक समूह साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, "मेरे द्वारा निर्मित कार्यक्रमों

फिल्म निर्माण पर...- India TV Hindi
फिल्म निर्माण पर करनवीर बोहरा की नजर

मैकलॉयडगंज: अभिनेता करनवीर बोहरा का कहना है कि वह अभियन के साथ-साथ फिल्म और टीवी कार्यक्रम निर्माण में हाथ आजमाना चाहेंगे। करनवीर ने यहां एक समूह साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, "मेरे द्वारा निर्मित कार्यक्रमों में अभिनय मेरा अगला पड़ाव हो सकता है।"

फिलहाल, करनवीर ने टीवी या फिल्मों में से किसी निश्चित माध्यम के लिए निर्माण पर विचार नहीं किया है।

उन्होंने कहा, "जहां तक फिल्म की बात है, मैं थ्रिलर का निर्माण करना चाहूंगा। जहां तक टीवी में भूमिकाओं की बात है तो मैं नकारात्मक छवि जैसी भूमिकाएं नहीं करना चाहूंगा, क्योंकि लोग अच्छे और हंसते चेहरों को देखना चाहते हैं।" करनवीर हालांकि पूर्व में 'कसौटी जिंदगी की' और 'दिल से दी दुआ.. सौभाग्यवती भव' में नकारात्मक किरदार निभा चुके हैं।

ऐसे कई टीवी अभिनेता हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया है। करनवीर भी इससे इत्तेफाक रखते हैं, लेकिन अपनी शर्तो पर।

करनवीर का कहना है, "आप हिंदी फिल्मों में हर तरह की भूमिकाएं स्वीकार नहीं कर सकते। आपने कड़ी मेहनत कर टीवी पर अपनी पहचान बनाई है, फिल्मों के चक्कर में इसे बर्बाद नहीं किया जा सकता।"

 

Latest Bollywood News