A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद ने एक्स-गर्लफ्रेंड करीना को सबसे पहले बताई थी अपनी शादी की बात

शाहिद ने एक्स-गर्लफ्रेंड करीना को सबसे पहले बताई थी अपनी शादी की बात

मुंबई: शहिद कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मीरा राजपूत से शादी करने के लिए तैयार है और जहां तक के अगले महीने वो इस बंधन में बंध ही जाएंगे। जाहिर तौर पर उन्होंने सबसे पहले ये बात

शाहिद ने...- India TV Hindi
शाहिद ने एक्स-गर्लफ्रेंड करीना को सबसे पहले बताई थी अपनी शादी की बात

मुंबई: शहिद कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मीरा राजपूत से शादी करने के लिए तैयार है और जहां तक के अगले महीने वो इस बंधन में बंध ही जाएंगे। जाहिर तौर पर उन्होंने सबसे पहले ये बात अपने माता-पिता को बताई होगी लेकिन क्या आप जानते है कि बॉलीवुड में ये खुशखबरी उन्होंने सबसे पहले किसको दी थी? जीं हां, उन्होंने ये बात अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान को बताई थी जो ये जानकर काफी खुश थीं। यही नहीं, करीना शायद विवाह समारोह में शामिल भी हो सकती हैं।

शाहिद और करीना एक इवेंट में मिले थे जहां पर 'कमाने' एक्टर ने ये बात उन्हें बता दी थी। करीना ने कहा, "शाहिद ने मुझे बताया कि वह शादी करने जा रहे हैं, मैं बहुत खुश हूँ। शादी एक बेहद खूबसुरत प्रतिबद्धता है और मैं इसके लिए उन्हें शुभकामनांए देती हूँ।"

करीना और शाहिद कपूर ने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया लेकिन 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान उनका ब्रेकअप हो गया था। अलग होने के बाद करीना ने अभिनेता सैफ अली खान से विवाह कर लिया।

मीरा राजपूत से शादी करने के निर्णय से पहले शाहिद का नाम विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु, नरगिस फाखरी, अनुष्का शर्मा और हुमा कुरैशी जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है।

करीना और शाहिद एक बार फिर फिल्म 'उड़ता पंजाब' में साथ दिखेंगे लेकिन उनकी भूमिका रोमांस वाली नहीं होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी हैं। फिल्म पंजाब में मादक पदार्थ के सेवन के मुद्दे पर आधारित है।

Latest Bollywood News