A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना की फिल्म "की एण्ड का" का फर्स्ट लुक आउट

करीना की फिल्म "की एण्ड का" का फर्स्ट लुक आउट

नई दिल्ली: करीना कपूर के फैंस अब जरा दिल थाम कर बैठ जाए। कहीं ऐसा न हो कि अपनी चहीती अभिनेत्री का नया लुक देखकर आपकी धड़कने तेज हो जाएं। करीना इन दिनों आर. बाल्की

करीना की फिल्म "की...- India TV Hindi
करीना की फिल्म "की एण्ड का" का फर्स्ट लुक आउट

नई दिल्ली: करीना कपूर के फैंस अब जरा दिल थाम कर बैठ जाए। कहीं ऐसा न हो कि अपनी चहीती अभिनेत्री का नया लुक देखकर आपकी धड़कने तेज हो जाएं।

करीना इन दिनों आर. बाल्की की आगामी फिल्म "की एण्ड का" की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म में करीना के लुक की एक तस्वीर सिनेमेटोग्राफर पी.सी. श्रीराम ने अपने ट्विटर अकॉन्ट पर साझा की है।

करीना को देखकर महसूस होता है कि फिल्म में वह एक वर्किंग वुमेन का किरदार अदा कर रहीं है। इस तस्वीर में करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं है।

फिल्म में करीना, अर्जुन कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। करीना ने फिल्म में "की" नाम की लड़की का किरदार निभाया है और अर्जुन "का" नाम के लड़के की भूमिका में दिखेंगे।

फिल्म अगले साल 2016 में रिलीज होगी।

अगली स्लाइड में जाने क्यों कहा करीना ने सैफ को, 'कुछ समय अकेले रहने दो'-

Latest Bollywood News