A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. …तो करिश्मा कपूर ने ऐशो-आराम के लिए की थी संजय से शादी!

…तो करिश्मा कपूर ने ऐशो-आराम के लिए की थी संजय से शादी!

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक की खबरें पिछले काफी वक्त से सुनने को मिल रही हैं।करिश्‍मा कपूर और संजय कपूर के तलाक का मामला काफी समय से चल रहा है।

karishma - India TV Hindi
karishma

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक की खबरें पिछले काफी वक्त से सुनने को मिल रही हैं। अब इस बात पर बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए दाखिल नई याचिका में संजय कपूर ने कहा कि करिश्‍मा एक पत्‍नी और बहू की जिम्‍मेदारी निभाने में असफल रही हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि वह एक मां की जिम्‍मेदारी को भी ठीक से नहीं निभा पाई।

करिश्‍मा और संजय की शादी वर्ष 2003 में हुई थी। उनकी बड़ी बेटी समायरा वर्ष 2005 में और बेटा कियान वर्ष 2010 में पैदा हुआ था। इससे पहले करिश्‍मा ने आरोप लगाया था कि संजय कपूर उनके साथ बुरा बर्ताव करते हैं।

इसे भी पढ़े: जानिए करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में वापसी पर क्या कहा

बतां दे की करिश्मा का पहले बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ अफेयर था। इन दोनों की शादी की बातें भी चल रही थीं। लेकिन कुछ वक्त बाद ही इनकी रिश्ता टूट गया और करिश्मा ने दिल्ली के बिजनसमैन से शादी कर ली।

करिश्‍मा कपूर और संजय कपूर के तलाक का मामला काफी समय से चल रहा है। संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को लेकर कोर्ट में याचिका दर्ज करते हुए बयान दिया कि, बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करिश्‍मा कपूर ने उनके साथ पैसे के लिए शादी की थी। उन्होंने यह भी कहा कि, उन्होंने अपने ऐशो-आराम के लिए बड़ी ही चालाकी से उन्हें उनके परिवार से दूर कर दिया।

करिश्‍मा और संजय के दो बच्‍चे (समायरा और कियान) हैं। फिलहाल बच्‍चे मां करिश्‍मा कपूर के साथ ही रहते हैं। संजय ने यह भी दावा किया है कि करिश्‍मा बच्‍चों का इस्‍तेमाल कर रही हैं, ताकि उनसे और ज्‍यादा पैसों की मांग की जा सके। करिश्‍मा कपूर ने उनके बिमार पिता को दोनों बच्‍चों से मिलने नहीं दिया और उनके पिता बच्‍चों से मिलने की उम्‍मीद लिए 6 महीने पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए। हालांकि इस बात को करिश्मा कपूर के वकील ने बेबुनियाद बताया। उनका कहना है की “संजय झूठी कहानियाँ बनाकर बच्‍चों के लिए स्थिति को और मुश्किल बना रहे हैं। इससे बच्‍चों पर बुरा असर पड़ सकता है।“

Latest Bollywood News