A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर से नहीं हुई सगाई, शादी का भी नहीं है कोई इरादा: कैट

रणबीर से नहीं हुई सगाई, शादी का भी नहीं है कोई इरादा: कैट

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्‍म "फैंटम" की रिलीज के समय मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनकी और रणबीर कपूर की सगाई नहीं हुई हैं और आने

कैटरीना कैफ ने किया...- India TV Hindi
कैटरीना कैफ ने किया चौकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्‍म "फैंटम" की रिलीज के समय मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनकी और रणबीर कपूर की सगाई नहीं हुई हैं और आने वाले कुछ सालों में उनका शादी का भी कोई इरादा नहीं है। कैटरीना कैफ "प्राग" से कुछ समय पहले ही हॉलीडे मनाकर लौटी है और इस ट्रिप पर रणबीर कपूर भी उनके साथ थे।

गौरतलब है कि एक सप्‍ताह पहले कैट के जन्‍म दिन के बाद से मीडिया में कैटरीना और रणबीर की सगाई की चर्चा थी। ऐसा कहा जा रहा था कि रणबीर ने कैटरीना को एक रिंग दी थी जिस पर डबल "के" लिखा हुआ था। लेकिन कैट ने आज मीडिया से बात करते हुए रणबीर के साथ सगाई और निकट भविष्‍य में शादी के बंधन से दूर रहने की बात कहकर मीडिया में चल रहे गॉसिप को सिरे से  नकार दिया है।

करीना कपूर को बताया वंडरफुल पर्सन

कैटरीना ने मीडिया से बात करते हुए बॉलीवुड की चर्चित अदाकार और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर की जमकर तारीफ करते हुए उन्हे एक बेहतरीन इंसान बताया है।

Latest Bollywood News