नई दिल्ली: रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के प्यार के किस्से तो हर किसी ने सुने होंगे है लेकिन अगर एक मीडिया चैनल की खबरों की माने तो इसमें अब इजाफा होने वाला है।
कटरीना कैफ औऱ कपूर खानदान में नज़दीकिया बढ़ रही है और ये देखने को मिला एक फैमिली डिनर के दौरान जहां रणबीर की फैमिली और कटरीना मौजूद थे।
मुंबई के होटल रॉयल चाइना में डिनर का प्रोग्राम रखा गया था जहां रणबीर कटरीना को अपनी मां नीतू सिंह और दादी कृष्णा कपूर से मिलवाने लाए थे। रणबीर पूरी कोशिश में है कि उनकी फैमली कैटरीना को अपना लें और इसीलिए उन्होंने ये खास प्रोग्राम रखा।
मीडिया खबरों के हिसाब से उनकी ये कोशिश सफल भी रही थी क्योंकि कपूर फैमिली की सबसे सीनियर मेंबर यानी रणबीर की दादी ने उनकी पंसद पर अपनी मुहर लगा दी है।
ये तो पहले से ही बोला जा रहा है कि रणबीर की मां नीतू सिंह ने तो अपनी तरफ से ग्रीन सिग्नल दे दिया है लेकिन डैडी ऋषि कपूर शायद अब भी इस रिशते से नखुश है। लेकिन जब बाकी सारे लोग तैयार हो गए है तो लगता नहीं कि ज्यादा समय लगेगा डैडी ऋषि को मनाने के लिए।
हॉट कपल रणबीर और कटरीना का प्यार पिछले कुछ सालों से चर्चा में है। दोनों ने कुछ ही महीनों पहले साथ में मुंबई में एक घर भी लिया है और उसमें ये दोनों साथ में रहते है। बस अब उन दोनों को शादी के अटूट बंधन में बंधना बाकी है और कटरीना कैफ को कटरीना कपूर बनता देखना बाकी है।
बहरहाल ये दोनों अनुराग बसु की अगली फिल्म जग्गा जासूस में एक साथ नज़र आएंगे।
Latest Bollywood News