A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृष्णा ने अपने हॉट फोटोशूट के बारे में तोड़ी चुप्पी

कृष्णा ने अपने हॉट फोटोशूट के बारे में तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली: हाल ही में जैकी और आयशा श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने अपनी कुछ 'टॉपलेस' तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जो की देखते ही वायरल हो गई थी। इंस्टाग्राग पर शेयर की गई

कृष्णा ने अपने हॉट...- India TV Hindi
कृष्णा ने अपने हॉट फोटोशूट के बारे में तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली: हाल ही में जैकी और आयशा श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने अपनी कुछ 'टॉपलेस' तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जो की देखते ही वायरल हो गई थी। इंस्टाग्राग पर शेयर की गई तस्वीरों में कृष्णा का पहले कभी न देखा गया अवतार नजर सामने आया जिसमें वो कैमरे के सामने अलग-अलग पोस देती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद अफवाह थी कि टाइगर की बहन कृष्णा अपने भाई टाइगर के एक्टिंग करियर को फॉलो कर रही है।

इस पर उनके पिता जब पूछा गया तो उनका कहना था कि वह अपने बच्चों के जीवन में दखल नहीं देते। वहीं कृष्णा ने इस टॉपलेस शूट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कृष्णा ने कहा कि 'यह अक साधारण सा फोटोशूट है जिसे मैंने और मेरी दोस्त ने मेरे बेडरूम में मनोरंजन के लिए किया था। मेरा दोस्त एक फोटोग्राफर है जिसमे ये फोटोशूट उनके कैरियर का स्थापित करने में काम आएगा। हम दोनों ने बस उस पल के मूड को शूट किया था। और ये तस्वीरें मैंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दोंनो की जीत के लिए डाली थी।'

कृष्णा परदे के पीछे काम करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि वो बॉलीवुड का हिस्सा बनना चहाती है। हाल ही में कृष्णा ने ट्रांस-जेंडर कम्युनिटी के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। इस डॉक्यूमेंट्री के लिए उनकी मां आयशा श्रॉफ कृष्णा पर बहुत गर्व करती है। कृष्णा ने ये डाक्यूमेंट्री अपने प्रोफेसर रीशल शाह के सहयोग से बनाई जो एक इंडो-ब्रिटिश महिला है। आयशा श्रॉफ का कहना है कि वो अपने बच्चों की कामयाबी से बहुत खुश हैं।

अगली स्लाइड में देखिए उनकी हॉट तस्वीरें-

Latest Bollywood News