मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'अंबरसरिया में एक फोटोग्राफर का किरदार निभाती नजर आएंगी। लॉरेन आशीष आर. मोहन द्वारा निर्देशित फिल्म 'वेलकम टू कराची' में नजर आई थीं। फिल्म अंबरसरिया के निर्माता रमेश तौरानी हैं।
लॉरेन ने बताया कि हां मैं टिप्स' के साथ 'अंबरसरिया' नाम की फिल्म करने जा रही हूं, जिसमें मैं एक फोटोग्राफर की भूमिका में नजर आऊंगी। यह फिल्म मुझे मेरे वास्तविक जीवन के काम को करने की अनुमति देती है। इस फिल्म की शूटिग मार्च माह में शुरू होगी और इसे पंजाब में फिल्माया जाएगा।
इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिग मार्च माह में शुरू होगी और इसे पंजाब में फिल्माया जाएगा।
लॉरेन अमेरिकी टीवी रियलिटी कार्यक्रम 'सो यू थिंक यू कैन डांस' में भाग ले चुकी हैं। उनका कहना है कि उनके लिए नृत्य प्यार और जिम्मेदारी है।
लॉरेन ने 2013 में फिल्म 'एबीसीडी : एनी बडी केन डांस' से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। उन्होंने कहा, "मेरे लिए नृत्य प्यार और जिम्मेदारी है। मैं अपनी नृत्य करने की प्रतिभा के कारण शिखर पर पहुंची हूं। नृत्य ने मुझे बहुत कुछ दिया है, फिर चाहे वह अमेरिका हो अथवा 'भारत'। अपने नृत्य कौशल के आधार पर ही मुझे बॉलीवुड फिल्म मिली और लोगों ने मेरे काम को सराहा।"
Latest Bollywood News