2. मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा 1958 में बनने वाली थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पति कमाल अमरोही को करना था, लेकिन 1964 तक कुछ दिक्कतों के कारण फिल्म की शूटिंग शुरु ही नहीं हो पाई और फिर उसी साल मीना कुमारी कमाल अमरोही से अलग हो गईं। करीब पांच साल के बाद सुनील दत्त और नरगिस ने फिल्म की रील देखी। रील देखकर दोनों इतने खुश हुए कि मीना कुमारी की खराब तबियत के बावजूद उन्हें मनाया गया और फिल्म की शूटिंग पूरी करके फरवरी 1972 में रिलीज की गई। दुखद बात यह है कि फिल्म-रिलीज के एक महीने बाद ही मीना कुमारी का देहांत हो गया।
Latest Bollywood News