A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी निजी ट्रेनर रखने वाली पहली अभिनेत्री : लीना मोगरे

माधुरी निजी ट्रेनर रखने वाली पहली अभिनेत्री : लीना मोगरे

मुंबई: फिटनेस ट्रेनर-उद्यमी लीना मोगरे का कहना है कि उनकी पहली क्लाइंट बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित हैं। उस वक्त बॉलीवुड में निजी ट्रेनर रखने का चलन नहीं था।  माधुरी निजी ट्रेनर रखने वाली

माधुरी निजी ट्रेनर...- India TV Hindi
माधुरी निजी ट्रेनर रखने वाली पहली अभिनेत्री : लीना मोगरे

मुंबई: फिटनेस ट्रेनर-उद्यमी लीना मोगरे का कहना है कि उनकी पहली क्लाइंट बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित हैं। उस वक्त बॉलीवुड में निजी ट्रेनर रखने का चलन नहीं था।  माधुरी निजी ट्रेनर रखने वाली पहली अभिनेत्री हैं।

लीना, माधुरी को फिटनेस की ट्रेनिंग उनके घर पर जाकर देती थीं। माधुरी स्वयं को फिट रखने के लिए एयरोबिक्स करती थीं।

लीना ने बताया, "मैं उन्हें उनके घर पर ट्रेनिंग देती थीं और नृत्य के प्रति उनके जुनून की वजह वह एयरोबिक्स करती थीं। वह फिल्म के सेट पर अपना म्यूजिक प्लेअर या वॉकमैन साथ ले जाती थीं, ताकि वह अभ्यास कर सकें और स्वयं को फिट रख सकें।"

माधुरी पिछली बार बड़े पर्दे पर विशाल भारद्वाज की 'डेढ़ इश्किया' और अनुभव सिन्हा की 'गुलाब गैंग' फिल्म में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News