A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘साला खडूस’ के तमिल संस्करण को टोक्यो फेस्टिवल में मिली सराहना

‘साला खडूस’ के तमिल संस्करण को टोक्यो फेस्टिवल में मिली सराहना

आर.माधवन के अभिनय से सजी फिल्म 'साला खडूस' को दर्शकों को फिल्म समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रितिका सिंह भी मुख्य किरदार में नजर आई थीं।

saala khadoos- India TV Hindi
saala khadoos

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आर.माधवन के अभिनय से सजी फिल्म 'साला खडूस' को दर्शकों को फिल्म समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रितिका सिंह भी मुख्य किरदार में नजर आई थीं। अब इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हासिल हो रही है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का तमिल संस्करण ‘इरूद्धि सुत्तरू’ टोक्यो में रिलीज किया गया था। इसका तमिल संस्करण गुरुवार को टोक्यो अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया और इसमें भी इस फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

इसे भी पढ़े:- 2015 Special: इन 10 कलाकारों ने अपने अभिनय से जीता लोगों का दिल

‘इरूद्धि सुत्तरू’ को प्रतिष्ठित फिल्म उत्सव में दिखाए जाने के दौरान माधवन भी  इसमे शामिल हुए। वह यहां अपने परिवार के साथ जापान के इस फिल्म उत्सव में शिरकत करने गए थे।

माधवन ने एक बयान में कहा, “टोक्यो अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से मैं रोमांचित हूं। प्रशसंक वहां मुझसे मिलने के लिए इंतजार कर रहे थे, उन्होंने मुझे गले लगाया और कुछ ने तो मेरे पांव भी छुए। दूसरे देश में इतना प्यार पाना बहुत सुखद अनुभूति होती है।“

‘साला खडूस’ एक खेल आधारित ड्रामा फिल्म है, इसका निर्देशन सुधा कांगड़ा ने किया है। फिल्म का हिंदी और तमिल दोनों में फिल्मांकन किया गया है, दोनों में ही बॉक्सिंग कोच की मुख्य भूमिका माधवन ने निभाई है।

Latest Bollywood News