A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मद्रास कैफे' की हीरोइन 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार!

'मद्रास कैफे' की हीरोइन 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार!

मुंबई: जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' की हीरोइन लीना पॉल और शेखर चंद्रशेखर को 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। चंद्रशेखर लीना पॉल के साथ लिव-इन रिलेशन में

'मद्रास कैफे' की...- India TV Hindi
'मद्रास कैफे' की हीरोइन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार!

मुंबई: जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' की हीरोइन लीना पॉल और शेखर चंद्रशेखर को 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। चंद्रशेखर लीना पॉल के साथ लिव-इन रिलेशन में रहते है।

मुंबई पुलिस ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि लीना और शेखर ने एक फर्जी निवेश कंपनी खोलकर निवेशकों को बेहद कम समय में 10 गुना पैसा देने का वादा किया था। इनपर किसी को शक न हो, इसलिए दोनों बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह रसीद बनाकर निवेशकों को देते थे।

जब निवेशक तय तारीख पर अपना पैसा लेने गए तो दोनों उन्हें टालने की कोशिश करने लगे। इस मामले में कई और भी लोगों के नाम सामने आए हैं।

दोनों के पास 137 विदेशी रिस्ट वॉच और 7 महंगी कारें भी थी। जो कि पुलिस ने जब्त कर ली है। दोनों गोरेगांव के एक पॉश इलाके में लाखों के पेंट हाउस को किराए पर ले कर रह रहे थे।

इससे पहले भी लीना और शेखर पर तमिलनाडु के कैनरा बैंक के साथ करीब 19 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। शेखर ने नकली आईएसएस अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से एक प्रोजेक्ट में 76 लाख रुपये का निवेश करवाया था।

Latest Bollywood News