नई दिल्ली: ओलंपिक विजेता मैरी कॉम खेल के मैदान अपनी प्रतिभा दिखाने साथ ही स्क्रीन पर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखा कर अपनी प्रतिभा दिखाएंगीं। मुक्केबाज एम. सी. मैरी कॉम की कहानी जल्द ही छोटे पर्दे पर एनिमेटेड सीरियल 'मैरी कॉम जूनियर' में आएगी।
मैरी कॉम ने देश की पहली सुपरहीरो वाली एनिमेटेड धारावाहिक के लिए पुणे की स्क्रीन युग क्रीएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है। इसके निर्माता आशीष एस कुलकर्णी हैं।
मैरी कॉम प्रतिभा और मेहनत के दम पर मिली कामयाबी के शिखर तक पहुंचने की कहानी धारावाहिक के माध्यम से लड़कियों आत्मविश्वासी बनाने का प्रयास करें।
मैरी कॉम ने में कहा कि, अब वक्त आ गया है लड़कियां आत्मविश्वासी और हिम्मती बनें। वह समाज में लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर काफी चिंतित हैं। लड़कियों पर हो रहे अपराधों का डटकर सामना करना चाहिए। समाज में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। ज्यादातर माता-पिता अपनी बेटियों को लड़ाई वाले खेल में नहीं डालना चाहते, लेकिन आसपास हो रही आपराधिक घटनाओं से अभिभावकों की आंखे खुली हैं और इससे मदद मिलेगी।
Latest Bollywood News