नई दिल्ली: 'बाहुबली 2' का फीवर हर जगह छाया हुआ है। एस एस राजामौली की एपिक ड्रामा फिल्म हर दिन रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 1250 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। हर कोई जानना चाहता है आखिर फिल्म की टीम को इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने के लिए कितने पैसे मिले? तो हम आपके बताते हैं किस स्टार को कितने पैसे मिले। अगर आप सोच रहे हैं बाहुबली प्रभास को सबसे ज्यादा पैसे मिले होंगे तो हम बता दें आप गलत हैं। हम आपको बताए कि सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कौन है उससे पहले आप बाकि स्टार्स की कमाई जान लीजिए।एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।