नई दिल्ली: दिग्गज संगीतकार रविंद्र जैन का आज मुंबई के लीलावती अस्पताल में देहांत हो गया है। जैन के एक सहयोगी ने बताया कि उन्होंने लीलावती अस्पताल में शाम लगभग 4.15 बजे अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटीलेटर पर थे। 71 वर्षीय संगीतकार मूत्र संबंधी संक्रमण के चलते किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।
उन्हें एयर एंबुलेंस से बुधवार को नागपुर के वॉकहार्ड अस्पताल से मुंबई लाया गया था और उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इससे पहले उनके भाई महिंद्रा ने बताया था, "उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें दो दिनों में छुट्टी मिल सकती है।"
जैन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह रविवार को एक कॉसर्ट के लिए नागपुर गए थे लेकिन वह उसमें भाग नहीं सके थे। जैन ने 70 के दशक में "चोर मचाए शोर", "गीत गाता चल", "चितचोर" और "अंखियों के झरोखों से" जैसी हिट फिल्मों में संगीत दिए थे।
अगली स्लाइड में देखें रविंद्र जैन के कुछ बेहतरीन नगमें:-
Latest Bollywood News